हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
"हिन्दी तुम हो हमारी मातृभाषा, यूँ तो जो तुम्हे बोले, उसे ही अनपढ़ समझा जाता।
पर मैंने तो अपने पूरे बचपन की यादों को तुमसे ही है सजाया।
अंग्रेज़ी मजबूरी है , पर तु तो पूरी अपनी मेरी है।
मैं व्यक्त कर पाती हूँ बेहतर अपने को जब मेरी ज़ुबान पर तुम होती हो।
ज़ज़्बात, अपनापन सब जुड़े हैं ज्यादा तुमसे, फिर कैसे मैं मुह मोड लू तुमसे।
तुम अफसोस मत करना कि देश में मैं हर जगह नहीं सम्मानित हूँ, गर्व है मुझको की मैं हिंदी भाषी हूं।"
~ मिनी~ की कलम से
No comments:
Post a Comment